फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकघर से सहायक क्लर्क ने चोरी किए थे दो चेक, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र स्थित प्रधान डाकघर से सहायक क्लर्क ने चेक चोरी किए थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने अपने साले के दोस्त दिनेश शर्मा के खाते में इन चेकों को लगाकर भुगतान कराया था। इसके बाद दिनेश के खाते से अन्य खातों में रकम ट्रांसफर की गई थी। सोमवार दोपहर बाद पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दिया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि 7 जुलाई 2021 को प्रधान डाकघर के प्रवर डाकपाल एसके दुबे ने केस दर्ज कराया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि प्रधान डाकघर से किसी ने दो चेक चोरी कर लिए हैं। ये दोनों चेक राजस्थान के जयपुर स्थित एक्सिस बैंक की शाखा के माध्यम से दिनेश शर्मा नाम के खाताधारक के खाते से 19 लाख 96 हजार रुपये का भुगतान किया गया है। पुलिस ने विवेचना शुरू की तो प्रधान डाकघर के सहायक क्लर्क अजीत कुमार मिश्रा का नाम सामने आया।
आरोपी अजीत कुमार मिश्रा गोंडा जनपद धनेपुर थानाक्षेत्र के गांव पांडेयपुर गांव निवासी है और वर्तमान में गोंडा कोतवाली के भार्गव कालोनी में रहता है। पुलिस रविवार रात आरोपी के घर दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में कबूला है कि उसने चेक चोरी करने के बाद तीन जुलाई को ही जयपुर निवासी साले मुकेश तिवारी से संपर्क किया था। मुकेश के कहने पर ही उसके दोस्त दिनेश शर्मा निवासी जयपुर के खाते से भुगतान के लिए मुरादाबाद स्थित एक्सिस बैंक में दोनों चेक जमा कर दिए थे। आरोपी ने बताया कि उसने एक चेक पर 998477 और दूसरे 997538 की धनराशि भरकर डिप्टी पोस्ट मास्टर ऋषिराम के फर्जी हस्ताक्षर किए थे। आरोपी ने बताया कि पांच जुलाई को उसके साले मुकेश ने दिनेश के खाते से दस लाख रुपये अपने परिवार के जमुना प्रसाद व सात लाख रुपये अपनी मामी श्रीमति एवं पचास हजार रुपये राजेश शर्मा के खाते में ट्रांसफर कर दिए थे। विवेचना में अन्य आरोपियों के नाम भी सामने आए हैं। उनकी भी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें