सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि बुधवार की रात करीब 20 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क की गई है। ललित कौशिक के साथी कमलवीर सिंह के नाम पंजीकृत कार, खुशवंत उर्फ भीम के नाम पर पंजीकृत एक स्कूटी और ललित कौशिक के भांजे अभिषेक भारद्वाज के नाम पर पंजीकृत एक स्कूटी को जब्त किया गया है। इससे पहले पुलिस ललित कौशिक, उसकी पत्नी, ललित कौशिक के दोस्त कमलवीर और कमलवीर की पत्नी के नाम संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जा चुकी है।