फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: घर और प्लॉट का सपना पूरा करने के लिए आवेदन का आज अंतिम दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

एमडीए ने अपनी चार योजनाएं एक माह पहले शुरू की थी। इसमें तीन योजनाएं शहर के लोगों के लिए अपना घर बनाने और दो स्थानों पर घर लेने की थी। जबकि एक योजना पूर्ण रूप से व्यावसायिक व एक व्यावसायिक और आवासीय (मिश्रित) थी। इन योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे, लेकिन चारों योजनाओं में से अमृतकुंज योजना (एकता विहार योजना) के लिए ही अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं।
संपत्ति अधिकारी आरआरपी सिंह ने बताया कि रामपुर रोड स्थित अमृतकुंज योजना एकता विहार (दक्षिण) में 175 प्लॉट हैं, जिसके लिए बुधवार तक 300 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। यहां चार मंजिल 208 भवन भी हैं, लेकिन इसके लिए अभी तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुए हैं। दिल्ली रोड नया मुरादाबाद के सेक्टर-16 बी स्थित समृद्धि विहार योजना में विभिन्न आकार के दो मंजिले 92 एमएमआईजी आवासीय भवनों के लिए भी अभी कोई आवेदन नहीं आए हैं। गतिशक्ति नगर (ट्रांसपोर्ट नगर) में 103 व्यावसायिक भूखंड हैं, जिसके लिए 12 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जबकि कांशीरामनगर स्थित विश्वकर्मा हाट में 20 प्लॉटों के लिए 25 आवेदन प्राप्त हो गए हैं। संपत्ति अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को आवेदन की अंतिम तिथि है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करना होगा आवेदन
गतिशक्ति नगर एवं विश्वकर्मा हाट की संपत्तियां प्राधिकरण के ई-नीलामी पोर्टल https://public.erpupda.com के माध्यम से नीलामी से आवंटित की जाएंगी। अमृत कुंज एवं समृद्धि विहार योजना की आवासीय संपत्तियां लाटरी के माध्यम से आवंटित होंगी। इसके लिए आवेदन आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के पोर्टल www.janhit.upda.in पर स्वीकार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें