थाना क्षेत्र के अलीगंज बुढ़ानपुर में स्थित एक इंटर कॉलेज के पास छात्र को गोली मारकर लूट के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से तंमचा और कारतूस भी बरामद किए गए हैं। इसके बाद कोर्ट में पेश उसे जेल भेज दिया गया।
गुरुवार सुबह दलपतपुर मार्ग पर बाइक सवार अनिकेत को गोली मार छह हजार की लूट की गई थी। इसके बाद मौके पहुंचे रिश्तेदारों ने घायल युवक को उपचार के लिए भर्ती कराया था। मुरादाबाद उसका उपचार चल रहा है।
अनिकेत के पिता प्रमेंद्र सिंह की तहरीर के आधार पर आरोपी अभिषेक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई थी। थानाध्यक्ष लखपत सिंह ने बताया कि आरोपी अभिषेक उर्फ गांधी निवासी करियानंगला मुस्तकम को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक तमंचा व एक खोखा कारतूस व एक कारतूस बरामद हुआ है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया है।