फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Angry girl students ransacked the school due to Inter result, teacher injured

विज्ञापन
श्री साईं इंटर कॉलेज में छात्राओं द्वारा की गई तोड़फोड़। - फोटो : CITY
विज्ञापन
मुरादाबाद। इंटर के परिणाम से नाराज श्री साईं कन्या इंटर कालेज की छात्राओं ने गुरुवार को कालेज में जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की। एक छात्रा आत्महत्या करने के उद्देश्य से छत पर चढ़ गई, जिसे पुलिसकर्मियों ने समझाकर नीचे उतारा। छात्राओं का आरोप है कि कालेज के कर्मचारी ने उन्हें गाली दी थी। वहीं, घायल शिक्षिकों का आरोप है कि छात्राएं बिना परीक्षा दिए अंक चाहती हैं, जो संभव नहीं है। वहीं, हंगामे की सूचना मिलते ही एसीएम, एसपी सिटी, सीओ व कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे लगभग 40 छात्राएं विद्यालय पहुंचीं। छात्राओं को देखकर कर्मचारियों ने कालेज का मुख्य द्वार बंद कर दिया तो वे हंगामा करने लगीं। कर्मचारियों का कहना है कि उनके साथ आए लोग जान से मारने की धमकी देने लगे तो उन्होंने मुख्य द्वार खोल दिया। आक्रोशित छात्राएं प्रधानाचार्य से मुलाकात करने की मांग करने लगीं। जब उन्हें प्रधानाचार्य न होने की जानकारी दी गई तो वे अपना आपा खो बैठीं। छात्राओं ने और प्रधानाचार्य व स्टाफ कार्यालय में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान कॉलेज में पढ़ रहीं 90 छात्राओं ने खुद को कमरे व कर्मचारियों ने अपने आप को कार्यालय में बंद कर लिया। इससे आक्रोशित छात्राओं ने खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए। इस दौरान सिर में कांच के टुकड़े लगने से लोकोशेड निवासी शिक्षिका अलका घायल हो गईं। वहीं, अभिभावकों ने बंगला गांव निवासी कंप्यूटर ऑपरेटर विनय कुमार सैनी को पकड़ लिया और उनके साथ मारपीट की। कंप्यूटर ऑपरेटर ने अभिभावकों से छूटकर कमरे में बंद कर खुद को बचाया। इसके अलावा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी धर्मकीर्ति का आरोप है कि अभिभावकों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। हंगामे की सूचना पाकर एडीशनल सिटी मजिस्ट्रेट जग मोहन गुप्ता, सीओ सिविल लाइंस इंदु सिद्धार्थ व अन्य थानों के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें