फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा में दर्दनाक हादसा: दिल्ली हाईवे पर दो ट्रकों में टक्कर, वाहनों में लगी आग, राजस्थान का चालक जिंदा जला

Thu, 10 Oct 2024 10:12 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

डिडौली कोतवाली क्षेत्र में लकड़ी के बुरादे से भरे वाहन की बजरी लदे ट्रक से टक्कर हो गई। इसके बाद दोनों ट्रकों में भीषण आग लग गई। हादसे में राजस्थान के चालक मुकेश कुमार की जलकर मौत हो गई। दूसरे ट्रक के चालक और परिचालक ने कूदकर जान बचाई। आग पर काबू पाने में दमकल कर्मियों को चार घंटे लगे।
विज्ञापन
डिडाैली में हादसे के बाद ट्रकों में लगी आग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली नेशनल हाईवे पर आगे चल रहे बजरी से लदे ट्रक में पीछे से लकड़ी का बुरादा लदा ट्रक घुस गया। टक्कर लगते ही दोनों ट्रकों में आग लग गई। हादसे में राजस्थान के रहने वाले चालक मुकेश कुमार (40) की जिंदा जलकर मौत हो गई। दूसरे ट्रक में सवार चालक-परिचालक ने कूदकर जान बचाई।

विज्ञापन


थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने दोनों ट्रकों को कब्जे में ले लिया। चालक के जले शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि बुधवार की देर रात करीब 2:30 बजे मुरादाबाद से दिल्ली की तरफ लकड़ी का बुरादा से भरा ट्रक जा रहा था।

उसके आगे बजरी से लदा ट्रक चल रहा था। जैसे ही दोनों ट्रक डिडौली कोतवाली क्षेत्र में संभल चौराहा स्थित ओवर ब्रिज पर पहुंचे, तभी बुरादा से भरा ट्रक आगे चल रहे बजरी के ट्रक में घुस गया। टक्कर लगते ही दोनों ट्रकों में आग लग गई। बुरादा लदे ट्रक का चालक केबिन में फंस गया।
विज्ञापन




जबकि, बजरी से लगे ट्रक में सवार चालक और परिचालक ने कूद कर जान बचाई। थोड़ी देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। अमरोहा, गजरौला और मुरादाबाद से दमकल की गाड़ियों को बुला लिया गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि ट्रकों के आसपास जाना मुश्किल हो रहा था।

करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मी आग बुझाने में कामयाब हो सके। इससे पहले ट्रक के केबिन में फंसे चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग लगने के बाद दोनों ट्रकों में भी भारी नुकसान हो गया। पुलिस ने ट्रक नंबर के आधार पर मलिक को फोन किया। 
विज्ञापन


उसने मृतक चालक की पहचान राजस्थान जयपुर निवासी मुकेश कुमार के रूप में की है। सीओ ने बताया कि ट्रक मालिक के माध्यम से चालक के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी गई है। उनके आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें