फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा में हादसा: शार्टकट के चक्कर में ट्रैक कर रहे थे पार, तभी दोनों तरफ से आ गई ट्रेन, दो युवकों की जान गई

Sun, 06 Oct 2024 12:08 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

अमरोहा में रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। दोनों वेल्डिंग का काम करते थे। वह ओवरब्रिज का उपयोग करने के बजाय शार्टकट के चक्कर में ट्रैक पार कर रहे थे। एक साथ दोनों तरफ से ट्रेन आने के कारण उन्हें भागने का मौका नहीं मिला।
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से जान गंवाने वाले युवा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा में रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से सागर सैनी (30) और रामजीवन (24) की मौत हो गई। दोनों वेल्डिंग का काम करते थे। पुलिस के मुताबिक दोनों ओवरब्रिज का इस्तेमाल करने की बजाए शार्टकट के चक्कर में ट्रैक पार कर रहे थे।

विज्ञापन


तभी ट्रेन आ गई और दोनों को भागने का भी मौका नहीं मिला। पुलिस के मुताबिक सागर सैनी अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के बंबूगढ़ पंडकी के रहने वाले जगदीश का बेटे था। रामजीवन हमीदपुर गांव के रहने वाले रामौतार सिंह का बेटे था।

पुलिस के मुताबिक सागर सैनी बंबूगढ़ स्थित एक दुकान पर वेल्डिंग का काम करता था। शुक्रवार सुबह वह अमरोहा नगर के मोहल्ला बटवाल स्थित एक घर में काम करने गया था। रामजीवन भी वेल्डिंग मिस्त्री था, इसलिए वह दिहाड़ी पर काम करने गया था।
विज्ञापन


शुक्रवार रात करीब आठ बजे दोनों काम निपटाने के बाद वापस दुकान पर जा रहे थे। इस दौरान सागर सैनी और रामजीवन ने कुंदन इंटर कॉलेज के पीछे वाले रास्ते को चुना। जैसे ही दोनों रेलवे ट्रैक पार करने लगे, तभी एक साथ दोनों तरफ से ट्रेनें आ गईं। ट्रेन की चपेट में आकर दोनों की मौत हो गई।

ट्रेन की चपेट में आकर महिला की जान गई 

शहजादनगर थाना क्षेत्र में एक महिला की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। शहजादनगर थाना क्षेत्र के अताईनगर गांव निवासी शांति देवी (55) पत्नी मक्खन की मौत के बाद करीब 25 साल से मडैयान उदयराज गांव निवासी अपनी बहन जयदेई के घर रह रही थीं।

शनिवार की सुबह वह जंगल में घास लेने के लिए जा रही थी। इस दौरान रेलवे लाइन पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों के अनुसार शांति देवी मानसिक रूप से बीमार चल रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें