फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरमान रह गए अधूरे: फोन पर मंगतेर से हो रही थी बात... हो गया विवाद, युवक ने फांसी लगाकर खत्म कर ली जिंदगी

Mon, 08 Jul 2024 05:59 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

अमरोहा में युवक और मंगेतर के बीच फोन पर बातचीत के दौरान विवाद हो गया। इससे नाराज युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे दोनों परिवारों के अरमान धरे रह गए। दोनों पक्ष शादी की तैयारी में लगे हुए थे। 
विज्ञापन
युवक ने की आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिश्ता तय होने के दो महीने बाद ही फोन पर मंगेतर से कहासुनी के बाद युवक ने फंदे पर लटककर जान दे दी। दोनों परिवारों के बीच शादी की तैयारी चल रही थीं। घटना के बाद दोनों परिवारों में मातम पसर गया।

विज्ञापन


परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। सवाल उठ रहा है कि मंगेतर ने फोन पर ऐसा क्या कहा जो युवक आत्महत्या करने के मजबूर हो गया। यह घटना हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव की है।

यहां पर किसान का परिवार रहता है। उनका 20 वर्षीय बेटा ई-रिक्शा चलता था। उसका दो माह पहले गजरौला थानाक्षेत्र के गांव निवासी युवती के साथ रिश्ता तय हुआ था। दोनों पक्षों की तरफ शादी की तैयारी चल रही थी।
विज्ञापन


खुशी का माहौल था। शादी सर्दियों में होनी तय थी, हालांकि अभी कोई तिथि निर्धारित नहीं हुई थी। युवक और युवती मोबाइल पर रोजाना बात करते थे। परिजनों का कहना है कि रविवार की रात को युवक मोबाइल पर अपनी मंगेतर से बात कर रहा था।

इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि युवक नाराज होकर घर से चला गया। इसके बाद गांव के बाहरी छोर पर स्थित पानी के ओवरहेड टैंक की लोहे की सीढ़ी में फंदा बनाकर लटक गया।

सोमवार की सुबह को ग्रामीणों ने शव लटका देखा तो होश उड़ गए। उन्होंने किसी तरह से शव को नीचे उतरा और बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। युवक पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था।

युवक की मौत से लड़की पक्ष और लड़के पक्ष दोनों के परिवारों में शोक की लहर दौड़ गई है। शादी को लेकर चल रहीं तैयारियां धरी रह गईं।  सीओ दीप कुमार पंत ने घटना की जानकारी से इनकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें