फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा: फोंदापुर के प्रधान पति की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 14 Nov 2019 02:04 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
प्रधान पति की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में महिला प्रधान के पति की हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। गुरुवार दोपहर गजरौला ब्लॉक के फोंदापुर गांव की प्रधान आशा देवी के पति धर्मवीर (38) की खेत में गोली मारकर हत्या कर दी गई।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही जब मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे तो प्रधान पति का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था। उन्हें आनन-फानन में सीएचसी लाया गया जहां केंद्र अधीक्षक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर सीओ मोनिका यादव भी मौके पर पहुंचीं और घटनाक्रम के संबंध में जानकारी ली। परिजनों का कहना है कि मृतक धरम वीर सुबह अपने खेत पर सिंचाई करने गए हुए थे। इसी दौरान किसी ने उन्हें गोली मार दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है। वहीं परिजन भी अभी पूरी तरह से कुछ बता पाने की हालत में नहीं हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें