फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करूला पुल पर जाम में फंसी एंबुलेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। करूला के पुल पर शनिवार दोपहर एक भारी वाहन के खराब हो जाने से पुल के दोनों ओर करीब पौन घंटे तक जाम लगा रहा। इससे लोगों को आवागमन में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। करीब 45 मिनट तक लगे रहे इस जाम में एंबुलेंस काफी देर तक फंसी रही। जाम में एंबुलेंस के फंसने से मरीज के तीमारदार काफी परेशान हो उठे। बाद में बड़ी मुश्किल से एंबुलेंस को निकाले जाने की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन

करूला के पुल से शनिवार दोपहर सामान ले जा रहा एक माल वाहक वाहन अचानक बीच पुल पर खराब हो गया। इसके कारण पुल के दोनों ओर जाम लग गया। करूला जाने के लिए जाम में फंसे कुछ लोग स्टेशन रोड पर बने ओवरब्रिज के नीचे लगी बैरिकेडिंग को हटाकर किसी तरह स्टेशन रोड पर आ सके। करूला क्षेत्र की ओर जाने वाले वाहन पुल पर ही फंसे रहे। खास बात यह थी कि आम दिनों की तरह शनिवार को डबल फाटक पुल के नीचे ट्रैफिक अथवा थाना पुलिस का भी कोई स्टाफ मौजूद नहीं था। करीब पौन घंटे तक लगे रहे इस जाम में एक एंबुलेंस भी काफी देर फंसी रही, जिसे किसी तरह लोगों ने निकाला।
बाद में पुल पर खराब हुए भार वाहक (पिकप) वाहन को रास्ते से किसी तरह हटा कर पुल के एक तरफ ले जाया गया, जिसके बाद यातायात सुचारु हो सका। इसके चलते करीब पौन घंटे तक तमाम वाहन चालक अपने वाहनों के साथ जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें