फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बिजली निगम की टीम से की हाथापाई, फायरिंग का आरोप

Sun, 09 Aug 2026 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भगतपुर। क्षेत्र के ग्राम खैरखाता में बिजली के फॉल्ट की शिकायत दूर करने पहुंचे बिजली निगम के अवर अभियंता और पुलिस टीम के साथ चार आरोपियों ने हाथापाई की। आरोप है कि एक आरोपी ने तमंचे से फायर कर दिया, गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। इस संबंध में अवर अभियंता की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सरकड़ा खास बिजलीघर पर तैनात अवर अभियंता राजेश कुमार द्वारा पुलिस को दी तहरीर के अनुसार शुक्रवार को उपभोक्ताओं की शिकायत पर वह सहकर्मी और पुलिसकर्मियों के साथ भगतपुर क्षेत्र के गांव खैरखाता पहुंचे थे। आरोप है कि फॉल्ट वाले स्थान पर पहुंचने पर वहां मौजूद लोगों ने उनके और पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी व टीम को सरकारी कार्य करने से रोकते हुए हाथापाई भी की गई।
विज्ञापन

आरोप है कि इसी दौरान आरोपी भोपाल सिंह तमंचा लेकर आया और टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। फायरिंग से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि टीम के लोग बाल-बाल बच गए। अवर अभियंता के अनुसार, आरोपियों के विरोध के कारण बिजली का काम पूरा नहीं हो सका। इससे गांव के करीब 80 बिजली कनेक्शन उपभोक्ताओं के परिसर प्रभावित हो रहे हैं व विद्युत सप्लाई में समस्या आ रही है। थाना प्रभारी राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें