फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 17,5 लाख हड़पे

Sun, 09 Aug 2026 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर आठ युवकों से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित युवकों से 17 लाख 50 हजार की रकम ली थी। पुलिस ने मां बेटे समेत तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। अमरोहा जिले के डिडौली थाना क्षेत्र के ग्राम पायती खुर्द निवासी जीशान ने शनिवार को कुंदरकी थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि उसके बेटे जुबैद और पायती खुर्द गांव के ही मोसिम के अलावा मैनाठेर के ग्राम मसेबी रसूलपुर निवासी उवैश अली और मोहम्मद अजीम, कुंदरकी थाने के ग्राम जैतपुर पट्टी निवासी मोहम्मद शहबाज और ग्राम चकफाजलपुर निवासी अरबाज, रामपुर जिले के सैफनी थाने के ग्राम सराय महेश निवासी आजाद हुसैन और मुरादाबाद की चक्कर की मिलक निवासी मोहसिन को कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम जलालपुर खास निवासी गुलाम जिलानी, अमरोहा जिले के डिडौली थाना क्षेत्र के ग्राम हरियाना निवासी जैद और उसकी मां आमना ने फूड पेकिंग के काम पर विदेश भेजने की बात कही जिस पर वह राजी हो गए। आरोपियों कहा था कि पहले से हम तुमको टूरिस्ट वीजे से मलेशिया भेजेगें और बाद में टूरिस्ट वीजे को वर्क वीजे में कंवर्ट करा देगें। आरोप है कि इन लोगों के झांसे में आकर हम सबने 17 लाख 50 हजार की रकम जिलानी को दे दी। मलेशिया चले गए तो वहां से तीन माह काम किया था। वीजे की अवधि समाप्त हो गए और उनको सैलरी भी नहीं दी गई। वर्क वीजा नहीं बनवाया और धमकाया जिस कारण वतन को वापस लौटना पड़ा। अब न तो नौकरी मिली और न ही सैलरी और कर्जदार हो गए जिनसे हमारी रकम वापस दिलाई जाए। थाना प्रभारी हम्बीर सिंह जादौन ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर विवचेना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें