फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ों पर बारिश से जिले में अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। उत्तराखंड में पहाड़ों पर लगातार बारिश को लेकर रामगंगा बांध मंडल कालागढ़ के अधीक्षण अभियंता ने डीएम को पत्र भेजकर बाढ़ की चेतावनी जारी की है। कालागढ़ डैम से पानी छोड़े जाने के बाद रामगंगा में बाढ़ के हालात बन सकते हैं। जिसे लेकर जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया है। रामगंगा और कोसी नदी के किनारे बसें गांवों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

अक्तूबर माह में बेमौसम बारिश का कहर उत्तराखंड में भी जारी है। भारी बारिश के चलते कालागढ़ बांध में लगातार पानी का स्तर बढ़ रहा है। पानी के बढ़ते जल स्तर देखकर अधीक्षण अभियंता रामगंगा बांध मंडल कालागढ़ ने बाढ़ की चेतवानी जारी की है। उन्होंने मुरादाबाद समेत अमरोहा, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद के जिलाधिकारी को पत्र भेजकर रामगंगा नदी से प्रभावित क्षेत्रों में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। अधीक्षण अभियंता के द्वारा जारी पत्र में बताया गया है मंगलवार सुबह आठ बजे डैम में जल स्तर 362.80 मीटर हो गया है। जबकि डैम के जलाशय का अधिकतम जल स्तर 365.30 है। डैम के कैचमेंट एरिया में लगातार बारिश हो रही है। जिससे लगातार जल स्तर में बढ़ोत्तरी हो रही है। डैम का जलस्तर 363.50 मीटर होने पर किसी भी समय पानी छोड़ा जा सकता है। जिससे रामगंगा के निचले इलाकों में बाढ़ के हालात पैदा हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें