फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अखिलेश के प्लेन को मुरादाबाद में लैंडिंग की इजाजत नहीं, सपा का भाजपा पर तंज- अहंकार का जल्द होगा अंत!

Thu, 02 Feb 2023 02:10 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

अखिलेश यादव पूर्व विधायक दीप कुमार से मुलाकात करने जा रहे थे लेकिन प्लेन लैंडिग की अनुमति नहीं मिलने के कारण कार्यक्रम को निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के लिए गुरुवार को मुरादाबाद में प्लेन लैंड करने की अनुमति नहीं मिली। इससे नाराज समाजवादी पार्टी ने दावा किया है कि भाजपा के अहंकार का जल्द अंत होगा।


जानकारी के अनुसार अखिलेश यादव पूर्व विधायक दीप कुमार से मुलाकात करने जा रहे थे लेकिन प्लेन लैंडिग की अनुमति नहीं मिलने के कारण कार्यक्रम को निरस्त कर दिया गया है। समाजवादी पार्टी ने इस पर ट्वीट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी ने ट्वीट में लिखा, 'पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत दिनांक 4 फरवरी 2023 को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी को मुरादाबाद में एक समारोह में सम्मिलित होना था लेकिन योगी सरकार प्लेन को लैंड होने की अनुमति नहीं दे रही है। यह बेहद निंदनीय कृत्य है। भाजपा के अहंकार का जल्द होगा अंत!'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें