मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने पूर्व पति पर अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
पीड़ित महिला ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि छह साल पहले उसका पूर्व पति से तलाक हो चुका है। तलाक के बाद भी वह उसे परेशान कर रहा है।
महिला ने बताया कि आरोपी ने उसके अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए है। जिससे उसकी बदनामी हुई है। महिला ने बताया कि जब उसने आरोपी से इस मामले की शिकायत की तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। एसएसपी बबलू कुमार ने सिविल लाइंस थाना प्रभारी को मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।