फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादित बयान: स्वतंत्रता सेनानियों की तुलना तालिबानी लड़ाकों से करने वाले सपा सांसद के खिलाफ केस दर्ज

Thu, 19 Aug 2021 02:27 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर रहमान बर्क ने कहा था कि जब भारत ब्रिटिश शासन के अधीन था, तब हमारे देश ने आजादी के लिए लड़ाई लड़ी थी। अब तालिबान अपने देश को आजाद करके चलाना चाहता है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तालिबानी लड़ाकों की देश के स्वतंत्रता सेनानियों के साथ तुलना करने पर समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के खिलाफ  राजद्रोह समेत कई धाराओं में संभल कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। यह कार्रवाई भाजपा नेता की तहरीर के आधार पर की गई। इसकी पुष्टि पुलिस अधीक्षक ने की है। 
विज्ञापन


भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिंघल ने संभल कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि सपा सांसद डॉ. बर्क ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की तुलना अफगानिस्तान में आतंक मचा रहे तालिबानी लड़ाकों से की है। इसी तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई है।
 
पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने बताया कि मंगलवार की देर रात को सांसद शफीकुर्रहमान बर्क और दो अन्य के ख़िलाफ केस दर्ज किया गया है।
सांसद ने कुछ मीडिया चैनल से बातचीत करते हुए कहा था कि तालिबानी अपनी आजादी के लिए लड़ रहा है। जैसे भारत में अंग्रेजों के खिलाफ स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने लड़ाई लड़ी थी। 
विज्ञापन


एसपी चक्रेश मिश्रा ने कहा कि तालिबान भारत सरकार द्वारा घोषित एक आतंकवादी संगठन है, इस तरह के बयान देशद्रोह की श्रेणी में आते हैं। उपरोक्त लिखित तहरीर के आधार पर तीनों के खिलाफ धारा-124 ए, 153ए और 295ए आईपीसी के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। 
 
झूठे मुकदमों से डर कर खामोश नहीं रहूंगा : डॉ. बर्क 
इसके बाद बर्क ने कहा कि मैंने हमेशा सच और हक की बात कही है, चाहे वह सड़क हो, विधानसभा या भारत की संसद। रही बात तालिबान की तो बता दूं कि भारत सरकार ने तालिबान को आतंकवादी संगठन घोषित नहीं किया है। मैंने कुछ गलत बयान नहीं दिया है, चैनल पर जो बयान चल रहा है वो तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है। इसलिए झूठे मुकदमों से डर कर खामोश नहीं रहूंगा।

हम अपनी कानूनी मदद लेंगे। तालिबान की जंग भारत से नहीं चल रही है, बल्कि अमेरिका और अफगानिस्तान सरकार से है और यह उनके देश का मामला है। इसमें अमेरिका को दखल नहीं देना चाहिए था, जहां हम अपने धर्म इस्लाम से मोहब्बत करते है वहीं हम अपने देश से भी मोहब्बत करते हैं। जब भारत पर कोई आंच आएगी तो देश के मुसलमान अपने देश के साथ खड़े होंगे। आजादी की जंग में मुसलमानों ने देश के लिए अपनी जान की कुर्बानी देकर यह साबित भी किया है।
विज्ञापन

आपको बता दें कि सपा सांसद शफीकुर्रहमान ने मंगलवार को तालिबानी लड़ाकों को देश के स्वतंत्रता सेनानियों की तरह बताया था। संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर रहमान बर्क ने कहा था कि जब भारत ब्रिटिश शासन के अधीन था, तब हमारे देश ने आजादी के लिए लड़ाई लड़ी थी। अब तालिबान अपने देश को आजाद करके चलाना चाहता है। तालिबान एक ऐसी ताकत है जिसने रूस और अमेरिका जैसे मजबूत देशों को भी अपने देश में बसने नहीं दिया।

स्वाधीनता सेनानियों से माफी मांगे सपा सांसद : भाजपा
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि संभल से सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने स्वतंत्रता सेनानियों की तुलना तालिबानी आतंकियों से कर स्वाधीनता सेनानियों का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि शफीकुर्रहमान का बयान उनकी मानसिकता को दर्शाता है। इसके लिए सपा और शफीकुर्रहमान को स्वतंत्रता सेनानियों, उनके आश्रितों और प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें