फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर मां बेटी से दुष्कर्म का आरोप लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। क्षेत्र के एक गांव में ग्रामीण के घर में घुसकर मां-बेटी से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़ित के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, पुलिस ने पीड़ित मां-बेटी को मेडिकल परीक्षण के लिए मुरादाबाद भेज दिया है।
विज्ञापन

सोमवार एक ग्रामीण ने पुलिस को बताया कि 12 जून की रात तीन अज्ञात युवक उसके घर में घुस आए और आरोपियों ने उसे बांधकर डाल दिया। ग्रामीण का आरोप है कि तीनों युवकों ने उसकी पत्नी और 11 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी घर से सामान भी चोरी करके ले गए।
ग्रामीण का यह भी आरोप है कि तीनों युवकों ने जाते समय किसी को घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी। उसने बताया कि आरोपियों में से एक युवक की गांव में ही रिश्तेदारी भी है, जिसे वह सामने आने पर पहचान सकता है। वहीं पुलिस ने तीनों अज्ञात युवकों के खिलाफ घर में घुसकर सामूहिक दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने और पॉकसो एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें