फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर इरादतन हत्या में एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मूंढापांडे थाने की पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में फरार एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। रविवार शाम पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

मूंढापांडे के ईलर रसूलबाद गांव में शुक्रवार को होली के मौके पर सरदार सिंह, उसके भाई चमन, बेटे राजीव व पुनीत ने घर के पास स्थित मंदिर पर डीजे बजा रहे थे। अमर सिंह (55) ने इसका विरोध किया। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई थी। इसके बाद सरदार सिंह, चमन, राजीव, पुनीत ने लाठी डंडों से पीटकर अमर सिंह को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे टीएमयू ले गए थे। जहां उपचार के दौरान अमर सिंह की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने गैर इरादतन हत्या में केस दर्ज किया था। थाना प्रभारी संजय पांचाल ने बताया कि आरोपी सरदार सिंह को गिरफ्तार किया गया। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें