फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ष्णेय वैश्य समाज द्वारा मनाया गया होली मिलन समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। वार्ष्णेय वैश्य समाज का होली मिलन समारोह का आयोजन रविवार को दिल्ली रोड स्थित मधुबन गार्डन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट अतिथियों के द्वारा श्री अक्रूर जी महाराज के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया गया। कार्यक्रम कें मुख्य अतिथि के रूप में महेंद्र प्रताप गुप्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में दिल्ली वार्ष्णेय समाज के आरपी वार्ष्णेय, सुशील कुमार, सतेंद्र वार्ष्णेय रहे। मुख्य अतिथि महेंद्र प्रताप ने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं साथ ही सभी के स्वस्थ रहने की कामना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता परमेश वार्ष्णेय, संचालन नवल वार्ष्णेय, डॉ रंजन ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण वृंदावन से आए कलाकारों द्वारा राधा-कृष्ण की झांकियां रहीं। संस्था के आजीवन सदस्यों का शॉल पहनाकर स्वागत किया गया। समिति के पदाधिकारियों में जितेंद्र वार्ष्णेय, वरुण वार्ष्णेय, मनोज गुप्ता, सौरभ गुप्ता, दीपक, भुपेंद्र का आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें