फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: महिला से छेड़खानी कर जेवर लूटने का आरोप

Fri, 10 Oct 2025 02:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
डिलारी। महिला ने कुछ लोगों पर रास्ते में घेरकर छेड़खानी और जेवर लूटने का आरोप लगाया है। पुलिस ने अदालत के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि वह 14 जून 2025 को सुबह 10 बजे जेवरात गिरवी रखने के लिए पति के साथ मुरादाबाद जा रही थी।
गांव चटकली के जंगल में आरोपी आकश कुमार ,निखिल कुमार व एक अज्ञात निवासी बढ़ेरा थाना डिलारी ने उसके पति की बाइक घेर ली। आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ छेड़खानी की। चाकू के बल पर उसके पास माैजूद जेवर लूट लिए।
पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने तहरीर लेकर आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग करने के आरोप में कार्रवाई कर उन्हें बचाने का कार्य किया।
अब पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी आकाश कुमार ,निखिल कुमार व एक अज्ञात निवासी बढ़ेरा थाना डिलारी के खिलाफ केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच रुपयों के लेनदेन को लेकर पुराना विवाद चला आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें