फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: नहीं पकड़ा गया गर्भवती को चाकू घोंपने का आरोपी पति

Fri, 10 Oct 2025 02:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। गांव अब्दुल्लापुर लेदा में दो लाख की मांग पूरी न करने पर पत्नी को पेट में चाकू घोंपकर गंभीर घायल कर गर्भस्थ शिशु की माैत का आरोपी अभी पुलिस पकड़ से बाहर है।
विज्ञापन

इस मामले में महिला के पिता जनपद बिजनौर के थाना रेहड़ के गांव हरकिशनपुर निवासी रामकुमार सिंह ने पुलिस में अपनी पुत्री ममता के पति यशपाल सिंह, जेठ शिवराज सिंह और ससुर अंतराम सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने कहा है कि दो लाख की मांग पूरी न करने पर महिला को उसके पति ने पेट में चाकू मार कर उसकी हत्या करने का प्रयास किया। महिला के गर्भ में ही पाल रहे उसके बच्चे की मौत भी हो गई।
महिला इस समय मुरादाबाद के लिए मौत और जिंदगी के बीच रही है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
उधर ममता के दो मासूम बच्चे गांव में घर पर अपनी मां के आने का इंतजार कर रहे हैं उनकी देखभाल उनकी बुआ अनीता कर रही है। जबकि पति सहित तीनों आरोपी अभी गिरफ्तार नहीं किए गए हैं। घटना की जानकारी मिलने पर बृहस्पतिवार को घर पर ग्रामीणों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि महिला इस समय आईसीयू में भर्ती है। पति सहित सभी आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्हें शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें