फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारा पति थाने में बोला: दो बीवी... छह बच्चे हैं, दूसरी पत्नी की इसलिए जान ले ली; टेंपो से यहां तक आया हूं

Tue, 16 Apr 2024 09:56 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)

सार

आरोपी पति के कबूलनामा के बाद जब पुलिस उसके घर गई तो उसकी पत्नी नूरजहां का शव पड़ा मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आने के बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा के गांव शाहबाजपुर कला निवासी दिव्यांग जुल्फिकार मंगलवार को थाने पहुंचा। उसने पुलिस को बताया कि अभी वह बिजनौर जिले के धामपुर में रहता है। उसने अपनी दूसरी पत्नी नूरजहां को जहर देकर मार दिया है और अब समर्पण करने आया है। यह सुन पुलिस भी दंग रह गई। हालांकि पुलिस ने घटना धामपुर थाना क्षेत्र की बताकर वहां की पुलिस को घटना की जानकारी देने को कहा।

विज्ञापन

मंगलवार को ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के गांव शाहबाजपुर कला निवासी जुल्फिकार थाने में पहुंचा। उसने पुलिस को बताया कि वह भीख मांगता है और अभी बिजनौर जिले के धामपुर में रहता है। उसके साथ उसकी दो पत्नी सुहाना और नूरजहां व छह बच्चे भी रहते हैं। जुल्फिकार ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी दूसरी पत्नी नूरजहां को सोमवार रात में दूध में जहर देकर मार दिया है और अब टेंपो में बैठकर इसकी सूचना देने ठाकुरद्वारा थाने में आया है। वह खुद को पुलिस को समर्पण करना चाहता है। 

जुल्फिकार ने बताया कि उसकी पत्नी नूरजहां उसे परेशान करती थी। इसलिए उसने उसे मार दिया है और उसका शव घर में ही पड़ा है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामला बिजनौर जिले के धामपुर थाना क्षेत्र का है। इसलिए वहीं की पुलिस को जाकर मामले की जानकारी दे। इसके बाद वह ठाकुरद्वारा से चला गया। हालांकि, ठाकुरद्वारा पुलिस ने धामपुर पुलिस को मामले से अवगत करा दिया।
विज्ञापन

धामपुर के कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक किशन कुमार ने बताया कि सूचना पर पुलिस जुल्फिकार के घर पर पहुंची, तो उसकी पत्नी नूरजहां का शव पड़ा मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, ठाकुरद्वारा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि उन्हें जुल्फिकार के थाने में आने की कोई जानकारी नहीं है। वहीं यदि घटना धामपुर में हुई है, तो वहीं की पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें