रामपुर। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष फैसल खान लाला ने कहा कि जो सरकार 26 जनवरी जैसे महत्वपूर्ण दिन में लाल किले की हिफाजत नहीं कर सकी, वह देश की क्या हिफाजत करेगी। ऐसी सरकार को स्वयं इस्तीफा दे देना चाहिए।
ग्राम काशीपुर आंगा में शनिवार को हुई सभा में कहा कि 26 जनवरी को जो भी घटित हुआ वह सब सरकार की सोची समझी चाल का नतीजा था। सरकार अपने इस मंसूबे से वोटों को केंद्रित करना चाह रही थी और एक ही तीर से दो शिकार करते हुए किसान आंदोलन को दमन पूर्वक कुचल देना चाहती थी। मगर, सरकार का यह पासा उल्टा पड़ा। पार्टी की महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नरगिस खान ने कहा कि सरकार कृषि कानूनों को अपनी जिद के कारण वापस नहीं लेना चाहती और यही कानून अब सरकार के ताबूत में आखिरी कील साबित होंगे। इस मौके पर जुल्फेकार अली तुर्क, मेसरा बी, नरेश गुप्ता, अमीर अहमद, शाकिर हुसैन, मुजक्किर अली, सलमान फौजी आदि लोग मौजूद रहे।