फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती के अपहरण के आरोप में रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद (रामपुर)। दो जनवरी को गायब हुई युवती की गुमशुदगी दर्ज करने वाली पुलिस ने अब इस मामले को अपहरण के रूप में दर्ज कर लिया है। घर वालों ने आशंका जताई है कि युवती को बंधक बनाकर धर्म परिवर्तन कराया जा सकता है।
विज्ञापन

शाहबाद निवासी एक महिला के मुताबिक उसकी बेटी दो जनवरी को घर से बाजार गई थी, तभी उसे गायब कर दिया गया। उसने अपहरण की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी। महिला का आरोप है कि कुछ लोगों ने उसे बुलंदशहर जिले के बुटैना खुरजा गेट चौकी क्षेत्र निवासी युवकों द्वारा जबरन कार में बैठाकर ले जाने की जानकारी दी थी लेकिन पुलिस युवती तक नहीं पहुंच सकी।
अब परिजनों ने पुलिस से अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग फिर की। साथ ही बंधक बनाकर उसका धर्म परिवर्तन कराए जाने का अंदेशा भी जताया।
पुलिस ने बुलंदशहर के शिवम और हरवीर सिंह के खिलाफ अपहरण के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि युवती मिल जाने के बाद उसके बयान के आधार पर धाराओं में संशोधन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें