मुरादाबाद। जनपद में गुरुवार को कोरोना संक्रमण का एक नया मामला सामने आया है। संक्रमित व्यक्ति को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार अब जनपद में सक्रिय केसों की संख्या तीन हो गई है।
मुरादाबाद में छह दिन तक शून्य केस रहने के बाद गुरुवार को एक 64 वर्षीय व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। सीएमओ डॉ. एमसी गर्ग का कहना है कि बैंक कॉलोनी खुुशहालपुर निवासी व्यक्ति की कई दिन से तबीयत खराब थी। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां पर एंटीजन जांच में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उस व्यक्ति अस्पताल में ही उपचार शुरू हो गया है।
वहीं, गुरुवार को दो व्यक्तियों के स्वस्थ होने के बाद सक्रिय केसों की संख्या दो रह गई थी, लेकिन एक और केस मिलने पर जनपद में सक्रिय केस अब तीन हो गए हैं। सीएमओ ने शहरवासियों को कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने का आह्वान किया है। उनका कहना है कि हमें सतर्कता बरती चाहिए। घर से बाहर निकलते समय मास्क लगाने के अलावा सैनिटाइजर का इस्तेेमाल करें और शारीरिक दूरी का पालन करना जरूरी है।