फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे बजाने पर देना होगा ज्यादा शुल्क

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

कांवड़ सेवा शिविर में डीजे बजाने पर संचालकों को ज्यादा धनराशि चुकानी होगी। सामान्य शिविर में जहां 600 रुपये रोजाना देने होंगे, वहीं डीजे बजाने पर 51 सौ रुपये रोजाना देने होंगे।
विज्ञापन

पावर कारपोरेशन ने डीजे चलाने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सामान्य शिविर लगाने पर अधिकतम दो किलोवाट का विद्युत लोड पर्याप्त होगा। इसकेलिए शिविर संचालकों से 600 रुपये रोजाना का बिजली बिल वसूला जाएगा। इसके अलावा डीजे बजाने के लिए ज्यादा बिजली की जरूरत होगी। दो किलोवाट के विद्युत लोड पर डीजे नहीं बजाया जा सकता है। डीजे व अन्य बिजली खर्च पर तीन से 20 किलोवाट का विद्युत लोड आएगा। इसकेलिए रोजाना 51 सौ रुपये रोजाना का बिजली खर्च देना होगा। पावर कारपोरेशन ने शिविर संचालकों के यहां अस्थाई विद्युत मीटर लगाना अनिवार्य होगा। इसकेआदेश शिविर का आवेदन करने वालों को दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें