फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर की तर्ज पर साफ सुथरे होंगे शहर-City

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मिशन जीरो वेस्ट के तहत इंदौर में आयोजित आठवीं रीजनल थ्री आर फोरम इन एशिया एंड द पैसेफिक सेमिनार में पहुंचे महापौर विनोद अग्रवाल ने स्मार्ट सिटी में महापौरों की मुख्य भूमिका की मांग केंद्रीय मंत्री हरदीप सूरी के सामने रखी है। मेयर ने लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन से भी स्मार्ट सिटी के बिंदुओं पर चर्चा की। मेयर का कहना है कि इंदौर की तर्ज पर मुरादाबाद में भी कूड़े का आधुनिक विधियों से निस्तारण कर शहर को साफ सुथरा बनाया जाएगा।
विज्ञापन

इंदौर के ब्रिलिएंट कनवेंशन सेंटर में मिशन जीरो वेस्ट पर आयोजित सेमिनार में देशभर के महापौर हिस्सा ले रहे हैं। मेयर विनोद अग्रवाल ने बताया कि इंदौर में कूड़े को इकट्ठा करके उसकी छंटाई करने से लेकर ढुलाई तक का काम चरणों में व्यवस्थित ढंग से किया जा रहा है। कूड़े से खाद बनाकर बेची जा रही है। सफाई के मामले में मुरादाबाद भी इंदौर मॉडल को अपनाएगा। महापौर ने लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन और केंद्रीय मंत्री हरदीप सूरी से मुलाकात करके मांग रखी कि इंदौर की तर्ज पर महापौरों को अधिक शक्तियां दी जाएं। ताकि वह अपने - अपने महानगरों में तेज गति से विकास कार्य करा सकें। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में भी मेयर को ही इंदौर की तरह सभी विभागों की शक्तियां दी जानी चाहिए। बुधवार को सेमिनार में महापौर शहर का मॉडल प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें