फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादलों की गड़गड़ाहट के बाद हुई बूंदाबांदी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। लगातार चार दिन से उतार-चढ़ाव के मौसम ने मंगलवार शाम को एक बार फिर पलटी मारी। देर शाम जमकर बिजली चमकी और बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। इससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई और लोगोें को सर्दी का अहसास होने लगा।
विज्ञापन

सोमवार सुबह डेढ़ घंटे हुई झमाझम बारिश के बाद अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मंगलवार सुबह को मौसम साफ था और धूप भी खिली रही। लिहाजा दिन का अधिकतम तापमान बढ़कर 30 डिग्री तक पहुंच गया था। लेकिन रात को बारिश और तेज हवाओं ने तापमान को फिर से लुढ़का दिया। लोगों को सर्दी का अहसास होने लगा।
देर शाम एक बार फिर मौसम बिगड़ना शुरू हो गया। तेज हवाओं के साथ बादल घिरने लगे। हवा की गति लगभग 35 किलो मीटर प्रति घंटा हो गई। रात करीब दस बजे बिजली चमकने के साथ बूंदाबांदी हुई। मौसम प्रभारी निसार अहमद ने बताया कि अप्रैल के दूसरे सप्ताह से मई के पहले सप्ताह तक शाम के समय हवाओं की गति बढ़ती रहती है। इसलिए अब यह सिलसिला चलता रहेगा।
विज्ञापन


लगातार हो रही बूंदाबांदी गेहूं के लिए घातक
मुरादाबाद। बीते एक हफ्ते से मौसम का बिगड़ा मिजाज रबी, खास तौर पर खेतों में पके गेहूं के लिए घातक साबित हो रहा है। अब तक आंधी और बारिश ने मुरादाबाद मंडल में हजारों बीघे गेहूं की फसल तबाह कर दी है। अगर मौसम का मिजाज इसी तरह बिगड़ा रहा तो नुकसान और ज्यादा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें