फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के साथ केस मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण की रफ्तार भले ही धीमी पड़ गई हो, लेकिन पॉजिटिव केसों का मिलना और मौत का सिलसिला जारी है। रविवार को टीएमयू अस्पताल में कोरोना संक्रमित महिला की मौत हो गई। वहीं जिले में सात नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इसमें सरकारी लैब की जांच में चार और एंटीजन किट टेस्ट में तीन मरीज मिले हैं। वहीं 67 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया। इसकेसाथ ही पॉजिटिव केस की संख्या 10301 हो गई है। जबकि एक्टिव केस 577 हैं।
विज्ञापन

शहर की 47 वर्षीय महिला तबीयत बिगड़ने पर परिजन शनिवार को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से शाम को डाक्टरों ने उसे टीएमयू रेफर कर दिया। यहां जांच में महिला कोरोना संक्रमित पाई गई। महिला को किडनी की भी बीमारी थी। रविवार शाम महिला की मौत हो गई। रविवार को सरकारी लैब से आई रिपोर्ट में चार लोग पॉजिटिव पाए गए। इसमें 83 साल केबुजुर्ग भी शामिल हैं। वहीं जिले में एंटीजन किट से 1261 लोगों की जांच की गई। इसमें सिर्फ तीन लोग संक्रमित पाए गए। ये संक्रमित मरीज हरथला, बंगला गांव और किसरौल में क्षेत्र में मिले जबकि स्वस्थ होने पर 67 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। जिलेे में अब तक 9559 मरीज स्वस्थ हो चुकेहैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 577 है। वहीं कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या 166 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें