फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘हाईटेंशन’ खतरे की जद में 68 स्कूलों में पढ़ने वाले नौनिहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले के 68 विद्यालयों की छत या परिसर के ऊपर से होकर बिजली की हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। इन स्कूलाें में पढ़ने वाले विद्यार्थी बड़े खतरे की जद में हैं। इन तारों का करंट स्कूल में कब आ जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। बारिश के मौसम में यह खतरा और बढ़ गया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार हाईटेंशन लाइनों को शिफ्ट कराने के लिए विद्युत विभाग को पत्र लिखा जा चुका है।
विज्ञापन

शाहपुर तिगरी प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को ही करंट आया था। लाइनमैन ने इसका कारण कट लगे तार को बताया था। विद्युत विभाग के अधिकारी विद्यालय परिसर के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को कारण बात रहे थे। ऐसे में यह अकेला विद्यालय नहीं है, जहां से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। जिले के भगतपुर टांडा ब्लॉक में सात, बिलारी ब्लॉक में आठ, छजलैट ब्लॉक में 13, डिलारी ब्लॉक में तीन, कुंदरकी ब्लॉक में नौ, मुरादाबाद ब्लॉक में 16, मूंढापांडे में नौ, ठाकुरद्वारा में दो और मुरादाबाद सिटी में एक विद्यालय के ऊपर से 11 से 440 केवी की लाइन गुजर रही है। इन हाईटेंशन लाइन की वजह से सुरक्षा के लिए विद्यार्थी और उनके अभिभावक चिंतित रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें