लापरवाही.......जिला अस्पताल में कोरोना वैक्सिन लगवाने के लिए सोशल डिस्टेन्स का पालन करने भूल गए लोग?
- फोटो : CITY
मुरादाबाद। महा टीकाकरण दिवस पर लक्ष्य हासिल करने में जिला पिछड़ गया है। 56 हजार के लक्ष्य की तुलना में सिर्फ 65 फीसदी लोगों का ही टीकाकरण हो पाया। कांठ में सबसे अधिक 5415 लोगों को वैक्सीन की डोज लगी। शहरवाले टीकाकरण में तीसरे नंबर पर रहे, जबकि मूंढापांडे में सबसे कम टीकाकरण हुआ।
शुक्रवार को जिले में महा टीकाकरण दिवस का आयोजन किया गया। इसमें 56 हजार लोगों का टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया था। जिले में टीकाकरण के लिए 196 सत्र लगाए गए। जहां लक्ष्य की तुलना में 36726 लोगों को ही टीका लगाया जा सका। इसमें पहली डोज लगवाने वालों की संख्या 32821 रही, जबकि 3905 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई। सबसे अधिक कांठ में 5415 लोगों का टीकाकरण किया गया। दूसरे स्थान पर भोजपुर रहा, यहां 4788 लोगों टीका लगा। वहीं मुरादाबाद शहर में 5415 लोगों वैक्सीन की डोज लगाई गई। मूंढापांडे टीकाकरण में सबसे पीछे रहा। यहां 2605 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. दीपक वर्मा ने बताया कि 56 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य था, लेकिन 36726 लेागों का ही टीकाकरण हो पाया।
आज सिर्फ दूसरी डोज
मुरादाबाद। शनिवार को जिले केंद्रों पर वैक्सीन की सिर्फ दूसरी डोज लगाई जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। सुबह 9 से 11 बजे तक रजिस्ट्रेशन कराने वालों का दूसरी डोज लगाई जाएगी, जबकि 11 बजे बिना बुकिंग वालों को दूसरा टीका लगाया जाएगा।
कहां कितना हुआ टीकाकरण
ब्लाक टीकाकरण
भोजपुर 4788
बिलारी 3827
डिलारी 4174
कांठ 5415
कुंदरकी 4063
मूंढापांडे 2605
ताजपुर 3684
ठाकुरद्वारा 3730
मुरादाबाद शहर 4440