फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद : रेलवे के विभिन्न विभागों के 5000 पद खाली, कर्मचारियों पर दोगुने काम का बोझ

Wed, 08 Sep 2021 12:59 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद

सार

मंडल के सबसे बड़े महकमे यानी रेलवे में विभिन्न विभागों के अंतर्गत 5000 से ज्यादा पद खाली पड़े हैं। इससे इन विभागों में कार्य करने वाले दूसरे कर्मचारियों पर काम का अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। इसके कारण कर्मचारियों में तनाव और असंतोष बढ़ता जा रहा है। रेलकर्मचारी संगठन लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके बावजूद रेलवे प्रशासन इन पदों को भरने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है।
विज्ञापन
भारतीय रेल - फोटो : Indian Railway
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्मचारी संगठनों के प्रमुखों का कहना यह है कि सरकार रेलवे को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी कर रही है। इसके चलते विभिन्न विभागों में खाली पड़े इन पदों को नहीं भरा जा रहा है। अलग-अलग विभागों की बात करें तो सबसे ज्यादा पद ट्रैकमैनों के और इंजिनियरिंग विभाग में खाली हैं। इसके अलावा टीटीई स्टाफ, कैरिज एंड वैगन, गार्ड और लोकोपायलट (ड्राइवर) के अनेक पद खाली हैं। ऐसे में विभिन्न समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। मुरादाबाद मंडल वर्षों से इन समस्याओं को झेल रहा है।
विज्ञापन


यदि केवल मुरादाबाद स्टेशन की बात करें तो यहां टीटीई स्टाफ के 310 पद हैं। इनमें से सिर्फ 222 टीटीई ही कार्यरत हैं, इनमें 40 से ज्यादा अक्षम या बीमार हैं। ऐसे में इन स्टाफ को स्टेशन पर गई ड्यूटी देनी पड़ रही है। ट्रेन में कार्य करने वाला स्टाफ बेहद कम है। वहीं मंडल में योगनगरी ऋषिकेश, वीरभद्र जैसे नए रेलवे स्टेशन बनने से यह समस्या और बढ़ गई है। स्थिति यह है कि जहां ट्रेनों में पांच टीटीई तैनात होने चाहिए वहां सिर्फ दो लोगों की ही ड्यूटी लगाई जा रही है।

इससे रेलवे को राजस्व का नुकसान हो रहा है तो वहीं यात्रियों को भी विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ा रहा है। नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के मंडल मंत्री राजेश चौबे और उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन के मंडल मंत्री शलभ सिंह का कहना है कि वह अपने संगठनों और रेलवे प्रशासन के बीच स्थायी वार्ता तंत्र (पीएनएम) की बैठक में इस मुद्दे को उठा चुके हैं। यदि मुख्यालय की ओर से जल्द कार्रवाई नहीं होती है तो मंडल में विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे।

विभागों में रिक्त पदों का विवरण

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैकमैन - 2901
ड्राइवर - 495
टीटीई - 300
गार्ड - 232
कैरिज एंड वैगन - 478
इंजीनियरिंग - 322
अन्य विभाग - 414
कुल रिक्त पद - 5142

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें