जिला अस्पताल की ओपीडी में लगी मरीजों की लंबी लाइन। संवाद
- फोटो : CITY
मुरादाबाद। तापमान में गिरावट के बीच सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में बुखार की तपिश बरकरार है। सोमवार को ओपीडी में हर 17वां मरीज बुखार पीड़ित मिला। जिले के सरकारी अस्पतालों में 6273 मरीज पहुंचे। इसमें 351 मरीज बुखार पीड़ित पाए गए। वहीं जिला अस्पताल में बीस घंटे में बुखार के 50 मरीजों को भर्ती किया गया।
जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को 1748 मरीज इलाज कराने पहुंचे। स्वास्थ्य परीक्षण में पचास मरीज बुखार पीड़ित पाए गए। वहीं रविवार रात बारह बजे से सोमवार रात आठ बजे तक बुखार के पचास मरीज जिला अस्पताल में भर्ती किए गए। दूसरी ओर जिले की सीएचसी-पीएचसी की ओपीडी में 4525 मरीज पहुंचे। इनमें 301 मरीज बुखार के मिले।