जिले में सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में बुखार की डिग्री बढ़ने लगी है। शुक्रवार को जिले में बुखार के 448 मरीज मिले। वहीं बुखार पीड़ित आठ मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में शुक्रवार को इलाज कराने 1262 मरीज पहुंचे। जहां 63 मरीज बुखार पीड़ित पाए गए। इनमें से आठ मरीजों को फीवर वार्ड में भर्ती कर दिया गया। 34 मरीजों की स्लाइड बनाई बनाई गई, जबकि 19 मरीजों की डेंगू की जांच की गई।
वहीं जिले की सीएचसी-पीएचसी में 2467 मरीज पहुंचे।
इसमें 279 मरीज बुखार के रहे। डेंगू और मलेरिया आशंकित मरीजों की जांच भी की गई। इसके अलावा जिले में चल रहे विशेष सर्वेक्षण अभियान में 65218 घरों के सर्वे में 106 मरीज बुखार के मिले। तीस मरीजाें में कोरोना के लक्षण मिले, जबकि नौ मरीज टीबी आशंकित पाए गए। वहीं 45 वर्ष पार टीकाकरण नहीं कराने वाले 13351 लोग चिह्नित किए गए।