मुरादाबाद। जिले में डेंगू के 43 मरीज और मिले हैं। इन मरीजों में चार बच्चे और सात महिलाएं शामिल हैं। डेंगू के 43 में से 39 केस शहरी क्षेत्र के मोहल्लों में पाए गए हैं। इसमें नवाबपुरा के 11 लोग शामिल हैं। इसके साथ ही मरीजों की संख्या 660 पहुंच गई है।
जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। डेंगू के लगातार बढ़ रहे मरीजों के आगे स्वास्थ्य विभाग के रोकथाम के दावे हवा-हवाई साबित हो रहे हैं। हर दिन नए मरीज सामने आ रहे हैं। बुधवार को सरकारी और निजी लैब की जांच में 43 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसमें शहर के 39 और ग्रामीण क्षेत्र के 4 मरीज शामिल हैं। वहीं शहर के नवाबपुरा में डेंगू के मरीजों का मिलना जारी है। यहां डेंगू के सर्वाधिक 11 केस पाए गए। डेंगू पीड़ितों में बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर अब 660 हो गई है।
इन मोहल्लों में मिले डेंगू के केस
- नवाबपुरा, वारसी नगर, दीवान का बाजार, लालवाली मिलक, बुधबाजार, बाग गुलाब राय, चक्कर की मिलक, रेती स्ट्रीट, पीएसी, बरबलान, लाल बाग, आशियाना, लाल मस्जिद, कटघर, तबेला स्ट्रीट, चक्कर की मिलक, मुफ्ती टोला, नई सड़क, पीरजादा, दसवां घाट, बंगला गांव, पंडित नगला।