फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में अब तक मिले 43 डेंगू के मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले में डेंगू और मलेरिया का कहर बढ़ता जा रहा है। अब जिले में डेंगू के मरीजों की कुल संख्या 43 हो गई है। स्थिति यह है कि पिछले तीन दिन में नए मरीजों की संख्या 13 है। गुरुवार को जिले में डेंगू के तीन और मलेरिया के दो और मरीज मिले हैं। सीएमओ का कहना है कि सभी मरीजों के स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही है और उनके घरों पर दवा का छिड़काव करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

विभिन्न अस्पतालों में गुरुवार को कुुल 4477 मरीज देखे गए, जिसमें से बुखार के 284 रोगी पाए गए। डेंगू के तीन मरीज पॉजिटिव रहे। इसमें से गक्खरपुर डिलारी निवासी 42 वर्षीय महिला, बैंक कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय युवक और पीरजादा निवासी 17 वर्षीय युवती ने बुखार आने के बाद अपने खून की जांच करवाई। दो मरीजों की जांच बुधवार को और एक मरीज की जांच गुरुवार को हुई है।
गुरुवार को तीनों मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। वहीं एक युवती और एक युवक के खून की जांच होने के बाद उन्हें मलेरिया होने की पुष्टि हुई है। इसमें से एक मरीज संभल जिले और दूसरा मरीज रामपुर का है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एमसी गर्ग ने कहा कि यदि किसी भी व्यक्ति को डेंगू और मलेरिया के लक्षण प्रतीत होते हैं या किसी अन्य सहायता की आवश्यकता होती है, तो कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर 05912411224 पर इसकी सूचना दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें