फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में पहुंचे 3247 मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले में शनिवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। ये मेला जिले के 55 सरकारी अस्पतालों पर लगाया गया। जहां इलाज कराने 3247 मरीज पहुंचे। मेले 90 डॉक्टरों और 267 पैरामेडिकल स्टाफ की टीम ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
विज्ञापन

आरोग्य मेले में सबसे अधिक महिला मरीजों की संख्या रही।
स्वास्थ्य परीक्षण में पेट से संबंधित 312 मरीज मिले, जबकि 21 महिलाएं एनीमिक पाई गई। 974 मरीज त्वचा रोग से पीड़ित पाए गए। इसके अलावा 194 मरीजों की कोरोना की जांच कराई गई। वहीं गरीब कल्याण मेले में 952 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसके अलावा 1289 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। 178 आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें