फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध रूप से रेल टिकट बेचने वाले 20 आरोपियों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। रेल मंडल में आरपीएफ ने अवैध रूप से रेल टिकट बेचने के आरोप में 21 लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पकड़े गए लोगों में अधिकतर उत्तराखंड के रहने वाले हैं। आरपीएफ ने यह कार्रवाई अवैध रूप से टिकट बेचने वालों के खिलाफ ऑपरेशन उपलब्ध के तहत की है।
विज्ञापन

आरपीएफ कमांडेट मनोज कुमार ने बताया कि रेलवे एक्ट के अनुसार रेलवे टिकट बुक कराने वाली आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर एक से अधिक व्यक्तिगत यूजर आईडी बनाना अपराध है। ऑपरेशन उपलब्ध के तहत उन यूजर आईडी की निगरानी की जा रही थी जिनसे सामान्य से अधिक टिकट बुक कराए जा रहे थे। ऐसी 53 यूजर आईडी जांच में सामने आईं। गहन जांच में स्पष्ट हुआ कि इन आईडी का इस्तेमाल अवैध रूप से रेलवे के टिकट अधिक कीमत पर बेचने में किया जा रहा है। इसके बाद अभियान चलाकर आरोपितों की गिरफ्तारी शुरू की गई। गिरफ्तार किए गए 21 लोगों की 53 यूजर आईडी आईआरसीटीसी के सिस्टम से ब्लॉक करवाई गईं। आरोपितों के पास से 35, 376 रुपये कीमत के 43 टिकट भी बरामद किए गए। पूछताछ में इन लोगों ने 1,28,411 कीमत के 142 टिकट बेचना कुबूल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें