फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित होंगे 18 पुलिस कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। साल भर मेहनत और लगन से ड्यूटी करने वाले पुलिस कर्मी स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किए जाएंगे। पुलिस लाइन में रविवार सुबह होने वाले कार्यक्रम में एसएसपी पवन कुमार 18 पुलिस कर्मियों उत्कृष्ट सेवा पदक व अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन

एसएसपी पवन कुमार ने बताया कि उप निरीक्षक ताजवर सिंह मुगलपुरा, रामप्रताप सिंह थानाध्यक्ष छजलैट, ओमवीर सिंह यातायात कार्यालय, मेघराज सिंह पाकबड़ा, अमन सिंह पुलिस कार्यालय, उम्मेद सिंह पुलिस लाइन, दलपत सिंह भोजपुर, प्रेमपाल कटघर को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा मुख्य रक्षी अनिल कुमार सक्सेना ब्रजेश कुमार अभियोजन कार्यालय, रामकुमार कांठ, ब्रजपाल सिंह, योगेंद्र पाल सिंह, जसवीर सिंह, राजीव कुमार यूपी-112 आपात सेवाएं, रेडियो उप निरीक्षक रामनरेश नियुक्ति रेडियो शाखा, सुरेंद्र कुमार सिंह राठौर (सेवानिवृत्त रेडियो उप निरीक्षक) और विज्ञान स्वरूप मिश्र (सेवानिवृत्त उप निरीक्षक) को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें