मुरादाबाद। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंटों की घोषणा कर दी है। जिसके अनुरुप उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने भी उत्तर प्रदेश की अंडर 19 और सीनियर टीम बनाने की प्रक्रिया तेज कर दी है। 27 अगस्त को मुरादाबाद मंडल के खिलाड़ियों का जोनल ट्रायल आयोजित किए गए थे। जिसमें मुरादाबाद मंडल के 17 खिलाड़ियों का चयन हुआ है।
डीएसए सचिव विजय गुप्ता ने बताया कि पहले अंडर 19 के मंडल स्तर के ट्रायल आयोजित किए गए थे। उस ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों के बीते 27 अगस्त को मेरठ के विक्टोरिया पार्क में जोनल स्तर के ट्रायल आयोजित किए गए थे। जिसमें जोनल स्तर के ट्रायल में मुरादाबाद मंडल के 17 खिलाड़ियों का चयन हुआ है जिसमें मुरादाबाद के आर्यन चौधरी, उजैर मलिक, गौरव पाल, सिद्वार्थ चौधरी, अभिषेक चौधरी, प्रीत सिरोही, मोहम्मद जीशान, पर्व सिंह, कार्तिक सिंह, अब्बाज मंसूर, यश चौधरी, यश अग्रवाल, वही अमरोहा से उज्जवल गुप्ता और चन्देश, संभल से हिमांशु शर्मा, रामपुर से सिद्वार्थ जैन और रोहित कुमार का चयन हुआ है। अब यह खिलाड़ियों उत्तर प्रदेश की टीम में चयन के लिए एक सितंबर को कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
इन्होंने एक सितंबर को सुबह आठ बजे अपने साथ आधार कार्ड, जन्मतिथि का प्रमाण पत्र, हाईस्कूल की मार्कशीट, पास फोर्ट साइज फोटो और पैन कार्ड अपने साथ लेकर जाना है।