अमरोहा। भारतीय किसान यूनियन असली ने समस्याओं के निस्तारण की मांग की। उनका कहना था कि चीनी मिल को तत्काल चलाया जाए। बकाया भुगतान में देरी न करें। 10 सूत्री मांगपत्र एसडीएम सदर को दिया। चार नवंबर को किसान पंचायत की चेेतावनी दी।
कार्यकर्ता गुरुवार को दोपहर दो बजे सदर तहसील परिसर में एकत्र हुए। सरकार विरोधी नारेेबाजी की। कहा कि गन्ना का समर्थन मूल्य 450 रुपये किया जाए। गन्ना क्रय केंद्रों और घटतौली पर रोक लगाएं। बिजली की बढ़ी दरों को जनहित में वापस लें। छुट्टा पशुओं को बंदरों से निजात दिलाएं। शहीदों के आश्रितों को एक करोड़ रुपये मुआवजा दें। जूना कटौती और ढुलाई का किराया न वसूलें। चौधरी महावीर सिंह, वेद प्रकाश, जयदेव सिंह, रविंद्र सिंह, नाहर सिंह, कामेंद्र सिंह, सोमपाल सिंह, जयवीर गिल, ब्रजपाल यादव, हरपाल सिंह, राजीव सिंह रहे।