फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से निकली साईं पालकी यात्रा, झूमे भक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। श्री साईं सेवा समिति के दसवें वार्षिकोत्सव पर गुरुवार को साईं पालकी यात्रा निकाली गई। यात्रा में साईं पालकी को भक्त लेकर चल रहे थे। साईं बाबा के भजनों में भक्त जमकर झूमे। साईं पालकी यात्रा में श्रृद्धालु भक्तिगीतों पर झूमते नजर आए। नगर में जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया गया। साईंराम के जयकारों से नगर का वातावरण भक्तिमय हो गया। पालकी यात्रा श्री साईं नारायण मंदिर मोहल्ला कानून गोयान से गाजेबाजे के साथ शुरू हुई। शोभायात्रा में साईं बाबा के श्रृद्धालु पालकी को अपने कंधों पर लिए चल रहे थे। पूरे नगर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। साईं पालकी की आरती उतारी गई। शोभायात्रा में भक्ति गीतों के सुरों पर उत्साही श्रृद्धालु झूमते चल रहे थे। पालकी यात्रा के समापन पर खिचड़ी व हलवा का प्रसाद साईं भक्तों में बांटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें