फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौबीस घंटे बिजली गुल, भीषण गर्मी में बिलबिला उठी जनता

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। गुरुवार शाम आई आंधी और बारिश अपने पीछे तबाही के तमाम निशान छोड़ गई। जनपद भर की बिजली व्यवस्था चरमरा गई। चौबीस घंटे से ज्यादा समय बीत गया। लेकिन बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई। इस भीषण गर्मी में लोग बिलबिला उठे। हालांकि बिजली निगम की टीमेें शहर के अलग अलग हिस्सों में लाइन और खंभे सुधारने में जुटी हैं। इसके बावजूद भी शुक्रवार रात कुछ ही मोहल्लों की आपूर्ति शुरू हो पाई है। अब भी अधिकांश मोहल्लों में बिजली गुल है।
विज्ञापन

गुरुवार को शाम आंधी और बारिश शुरू हो गई थी। ये आंधी और बारिश राहत के साथ आफत भी लेकर आई थी। आंधी में रेलवे हरथला कालोनी में चालीस साल पुराना पेड़ टूटकर गिर गया था। जिसकी चपेट में बिजली के तार और खंभे भी आ गया था। इसके अलावा जैन मंदिर के सामने पार्क में पेड़ गिर गए थे। जिससे बिजली लाइन टूट कर सड़क पर गिर गए थे। गनीमत रही थी कि उससे पहले ही इलाके की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई थी। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। दौलत बाग, जिगर कालोनी, नवीन नगर, लाइन पार, कटघर, गलशहीद, जामा मस्जिद क्षेत्र, नवाबपुरा, हरथला कालोनी, जयंतीपुर, करूला और जाहिद नगर में बिजली के खंभे व तार टूटने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। डबल फाटक चौराहे से आगे एक दुकान पर बिजली का खंभा गिर गया था। जिससे पूरे इलाके कि बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। शुक्रवार को दिन पर बिजली लाइन को ठीक किया गया। इसके बावजूद पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई। अधिशासी अभियंता विकास सिंघल ने बताया कि खंभे और तार टूट गए थे। लाइन ठीक करने के बाद बिजली आपूर्ति शुरू करा दी गई है।

सरकारी दफ्तरों में बाधित हुआ कार्य
मुरादाबाद। बिजली आपूर्ति बाधित होने से सरकारी दफ्तरों में भी शुक्रवार को कार्य बाधित हुआ। लंबे समय तक बिजली आपूर्ति ठप होने से इनवर्टर भी जवाब दे गया। कचहरी, कलक्ट्रेट, जिला अस्पताल, पुलिस लाइन, नारी उत्थान केंद्र और बीएसए कार्यालय में भी बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन



नौ घंटे एकता कालोनी में नहीं रहेगी बिजली
मुरादाबाद। मंडी समिति बिजली के घर के जेई राजेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को सुबह साढे़ नौ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक एकता कालोनी में एबीसी लाइन डालने का कार्य किया जाएगा। जिसकी वजह से एकता कालोनी और प्रीतम नगर में बिजली आपूर्ति ठप रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें