मुरादाबाद। स्कूलों की छुट्टी होने के कारण ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ गई हैं। इसके बावजूद रेलवे में कई एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है। सियालदह आनंद विहार (13119) 08,11,15,18 और आनंद विहार सियालदह एक्सप्रेस (13120) 08, 11,15 और 18 जून को रद्द रहेगी। पाटलिपुत्र- चंडीगढ़ एक्सप्रेस (22355) 10,13,17 और 20 जून को रद्द रहेगी। इसके अलावा चंडीगढ़ पाटलिपुत्र एक्सप्रेस (22356) 11,14,18 और 21 जून तक नहीं चलेगी। इन ट्रेनों के रद्द होने से उन ट्रेनों और ज्यादा भीड़ बढ़ जाएगी। जो ट्रेनें चल रही हैं।