मुरादाबाद। पाकबड़ा के एक परिवार की ईद की खुशियां मातम में बदल गईं। इस परिवार को आठ वर्षीय बच्चा फरमान ईद की नमाज पढ़ने के बाद मोहल्ले के बच्चों के साथ हर्बल पार्क में खेलने गया था। टैंपो ने बच्चे को लेकर टक्कर मार दी। इस हादसे उसकी मौत हो गई। बच्चे की मौत की खबर से उसके परिवार में कोहराम मच गया।
पाकबड़ा कस्बा में अंगूर वाली मस्जिद के पास मो. नसीम का परिवार रहता है। मो. नसीम का सबसे छोटा फरकान(08) तीसरी कक्षा का छात्र था। परिजनों ने बताया कि बुधवार सुबह ईद की नमाज पढ़ने के बाद फरमान मोहल्ले के बच्चों के साथ हर्बल पार्क में खेलने जा रहा था। फरकान पार्क के पास पहुंचा। इसी दौरान तेज रफ्तार टैंपो आ गया और उसने फरमान को टक्कर मार दी। इस हादसे में फरमान गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन आ गए। वह फरकान को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और टैंपो चालक को हिरासत में ले लिया। इसके अलावा पुलिस ने शव का पंचनामा भरा। लेकिन परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। इंस्पेक्टर मझोला ने बताया कि परिजनों ने टैंपो चालक के खिलाफ कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया है। उन्होंने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया।