फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद की नमाज अदा कर मांगी मुल्क सलामती की दुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। माह-ए- रमजान में महीने भर की इबादत का सिलसिला ईदुल फितर की नमाज के साथ पूरा हो गया। बुुधवार को जिले भर में ईदुल फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अल्लाह की बारगाह में इबादत को लाखों सिर झुके। ईदगाह और जामा मस्जिद में नमाजियों की भारी भीड़ रही। ईद की नमाज अदा करने के साथ ही रोजे कबूल फरमाने और गुनाहों की माफी मांगकर देश में अमन-चैन की दुआ की गई। इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाइयां दी, ईद की बधाई देने का सिलसिला पूरे दिन जारी रहा।
विज्ञापन

इबादतगाहों से घरों तक छोटे अपने बड़ों को ईद की मुबारकबाद पेश करते नजर आए। शहर की तमाम मस्जिदों को सजाया गया है। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस और प्रशासन के अफसर भी पुलिस की मुस्तैदी की खुद निगरानी करते रहे। मंगलवार रात को ईद का चांद दिखते ही रोजेदार खुशी से झूम उठे थे। ईद के चांद की शहादत मिलने के बाद शहर इमाम सैय्यद मासूम अली आजाद ने ईद का ऐलान कर दिया था। बुधवार सुबह से ही मस्जिदों में नमाजियों की कतार लग गईं। नमाज में झुके सिरों और दुआ में उठे हाथों में नमाजियों ने अल्लाह की नेमतों का शुक्र अदा किया। मस्जिदों से मुल्क की सलामती की दुआएं मांगी गई। इबादतगाहों से शुरू हुआ मुबारकबाद पेश करने का सिलसिला तकरीबन पूरे दिन चलता रहा।

सिवंइयां खाने और खिलाने का दौर चला
मोहल्लों से लोग नए कपड़ों में घरों से बाहर निकल आए। देर रात से शुरू हुई ईद की तैयारियां सुबह परवान चढ़ी। सिवंइयां खाने और खिलाने का दौर रात तक चलता रहा।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर छाया बधाईयों का संदेश
ईद की खुशियों को लेकर मुरादाबाद से विदेशों तक में बधाईयों का संदेश सोशल मीडिया पर छाया रहा। बधाई और खुशियों के पैगामों की लाइन लग गई। मुसलमानों ने एक दूसरे को मुबारकबाद दी।

अपनों के बीच मनाई खुशियां, बाजार रहे बंद
चांद रात वाले दिन मंगलवार को बाजार में खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ी थी। पिछले दो दिन में ईद खरीदारी को लेकर करोड़ों का कारोबार हो चुका है। खासकर कपड़े, गहने, टोपी, इत्र, सेवाइयां अन्य पकवान के सामान की खरीदारी बड़े पैमाने पर की जा रही थी। इसके अतिरिक्त जूते के दुकानों में अच्छी खासी भीड़ देखन को मिल रही थी। ईद के त्योहार पर बाजार को बंद रखा गया। लोग अपनों के बीच खुशियां मनाते रहे।

गर्मी बहुत थी, पानी के टैंकरों ने दी राहत
नमाजियों के जोश के आगे गर्मी भी हार गई। लेकिन निगम ने पानी के टैंकरों को थोड़ी-थोड़ी दूरी पर खड़ा करके लोगों को राहत देने की कोशिश की। कर्मचारियों ने नालों का जाल से ढका था। आवारा पशुओं को घुसने से रोकने के लिए जाल लेकर कर्मचारी मुस्तैद रहे।

अफसर रहे मौजूद, लोगों ने गले लग दी बधाई
डीएम राकेश कुमार सिंह, डीआईजी जे. रविंद्र गौड़, एसपी ट्रैफिक, एसपी सिटी, नगर आयुक्त समेत अफसर मौजूद रहे। लोगों ने अफसरों के गले लगकर उन्हें बधाई दी। मस्जिदों के पूरे एरिया में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें