मुरादाबाद। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से मुरादाबाद का प्रदूषण स्तर मापने के लिए लगाई गई मशीन करीब 20 दिनों से खराब पड़ी है। सहायक अधिकारी प्रदूषण विभाग ने बताया कि बिजली की किल्लत की वजह से यह समस्या आई है। एक-दो दिन में समस्या ठीक हो जाएगी।
एमएच कालेज में वर्ष 2017 में प्रदूषण मापने की मशीन स्थापित की गई थी। इसका संचालन 24 घंटे होता है और आनलाइन ही प्रदूषण का स्तर पता चल जाता है। सहायक अधिकारी विमल राजपूत ने बताया कि करीब 20 दिन पहले आठ से दस घंटे की बिजली कटौती हो गई थी। पूरा सिस्टम बैटरी बैकअप पर चल रहा था, जिसकी वजह से वह ठप पड़ गया। इसे ठीक करने के लिए दिल्ली से इंजीनियर आया था, उसके बताया कि पूरा सिस्टम ही खराब हो गया है और अब नई बैटरी लगानी पड़ेगी। बैटरी की खरीद की जा रही है। अभी बिजली आती है तो मशीन चलती है। नहीं आने पर सिस्टम बंद हो जाता है। प्रदूषण का स्तर औसत लिया जाता है, जिसकी वजह से वह दिखाई नहीं दे रहा। एक-दो दिन में ठीक हो जाएगा।