फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखो पौधे लगाए और सुखाए, एक बार फिर तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पर्यावरण संरक्षण के लिए 26 विभागों के पास 21.34 लाख पौधे लगाएंगे। सिर्फ 15 अगस्त को ही लक्ष्य के आधे यानी 10 लाख पौधे लगाने की योजना है। हकीकत यह है कि बीते वर्ष में लगाए गए करीब 10 लाख पौधों के पुरसाहाल लेने में वन विभाग के पसीने छूट रहे हैं। शासन ने जिओ टैगिंग के साथ रिपोर्ट तलब की है। लिहाजा पौधे के बजाए साइट (गड्ढा) की जिओ टैगिंग करने के बाद वन विभाग 80 फीसदी पौधों को सुरक्षित रखने का दावा कर रहा है। पर्यावरण दिवस है। इसलिए पौधे लगाने चाहिए। अब उन्हें सुरक्षित रखने के प्रति अधिक संजीदगी से विचार करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

पांच जून को करीब 21 लाख पौधरोपण की तैयारी में वन विभाग है। बुधवार को तालाब, कब्रिस्तान, कार्यालय के परिसर समेत खाली जगह चिह्नित करके गड्ढा खोदे जाएंगे। अपर सांख्यिकी अधिकारी आशीष वर्मा के मुताबिक 31 जुलाई तक पौध रोपण का 40 फीसदी लक्ष्य हासिल किया जाएगा। अगस्त तक 90 फीसदी पौधे लगा लिए जाएंगे। वर्ष 2018-19 में मुरादाबाद जनपद में 10.43 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य था। वर्ष 2019-20 में जनपद के लिए 21. 34 लाख पौधे लगाने के निर्देश आए हैं। इसकी तैयारी वन विभाग की नर्सरी में बड़ी तेजी से कराई जा रही है।

यूकेलिप्टस और पापुलर भी लगाएंगे किसान
प्रत्येक वर्ष फल और छायादार पेड़ों को ही प्राथमिकता पर रखा जाता था। इस बार किसानों और श्रमिकों से चर्चा करने के बाद शासन ने यूकेलिप्टिस और पापुलर के पेड़ लगाने की अनुमति भी दी है। इससे किसानों को फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तराई क्षेत्र :
आंवला, बेल, इमली, गुलमोहर, कदंब, अशोक, विलायती बबूल, सागौन, शीशम, नीम, असना
गंगा क्षेत्र :
कचनार, बबूल, अमलताश, कैशिया, महुआ, कंजी, काला सिरस, बेल, लसौड़ और नीम आदी


पौधों को सुरक्षित रखने की दिशा में काफी मेहनत होती है। जिओ टैगिंग के जरिए शासन को सूचित किया जाता है। करीब 80 फीसदी पौधे जीवित हैं।
- कन्हैया पटेल, जिला वन अधिकारी

फैक्ट फाइल :
आरक्षित वन क्षेत्र 64.15 हेक्टेयर

कुल पौधरोपण का लक्ष्य 2134980
15 अगस्त का पौधरोपण लक्ष्य 1066690

विभागवार यह लक्ष्य निर्धारित किया :
वन विभाग 472747
ग्राम्य विकास विभाग 999600
राजस्व विभाग 99960
पंचायती राज विभाग 99960
आवास विकास 4680
औद्योगिक विकास 6200
नगर विकास विभाग 111418
लोक निर्माण विभाग 22714
सिंचाई विभाग 28700
कृर्षि विभाग 32046
पशु पालन विभाग 7900
सहकारिता विभाग 4000
उद्योग विभाग 5871
विद्युत विभाग 6320
माध्यमिक शिक्षा विभाग 39984
बेसिक शिक्षा विभाग 39984
प्राविधिक शिक्षा विभाग 8441
उच्च शिक्षा विभाग 8441
श्रम विभाग 900
स्वास्थ्य विभाग 11983
परिवहन विभाग 680
रेलवे विभाग 7763
उद्यान विभाग 99952
पुलिस विभाग 4680
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें