जुनावई। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र में कादराबाद गांव में भवन निर्माण के दौरान पैर फिसल कर गिरने से मजदूर की मौत हो गई। गांव कदराबाद के रहने वाले मजदूर जय नारायन शर्मा (40) शनिवार को गांव केे ही सत्यवीर सिंह यादव के मकान निर्माण कार्य कर रहा था। तभी उसका पैर नाली से फिसल गया और नीचे आकर गिरा।
गंभीर रूप से घायल हो गया। जब तक उसे उठाकर अस्पताल ले जाने की कोशिश की लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। जिससे उसके घर परिवार के कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। कोतवाल अता मोहम्मद ने घटना से अनभिज्ञता जाहिर की है।