फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने वाहनों से 73 हजार 2 सौ रुपए का शमन शुल्क वसूला

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। यातायात माह को लेकर थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। कमियां पाये जाने पर 10 वाहनों के चालान काटे गए तथा दो वाहन सीज किए गए। वहीं 73 हजार 2 सौ रुपये का शमन शुल्क भी वसूला गया। इस दौरान पुलिस ने वाहन स्वामियों को यातायात नियमों का पालन करने तथा वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करने की नसीहत दी।
विज्ञापन

रविवार को कोतवाल अमित कुमार के नेतृत्व में चलाए गए वाहन चेकिंग अभियान में कमियां पाये जाने पर 10 वाहनों का चालान किया गया तथा दो वाहनों के खिलाफ सीज की कार्रवाई की गई। वहीं 125 वाहनों से 46 हजार 09 सौ रुपये का शमन शुल्क वसूला गया।
कोतवाल ने कहा कि यातायात नियम वाहन चालकों व उनके साथ सवार लोगों की सुरक्षा के लिए हैं न कि पुलिस से बचने के लिए। इसलिए लोगों को अपनी सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि दो पहिया वाहन चलाने वाले हेलमेट जरूर लगाएं।
विज्ञापन

वहीं, चार पहिया चलाने वाले सीट बेल्ट का इस्तेमाल करें। उन्होंने लोगों से वाहन चलाते समय फोन पर बात न करने, नशे में वाहन न चलाने समेत गाड़ी को नियंत्रित स्पीड में चलाए जाने की अपील की।
इसके अलावा सिटी इंचार्ज मोहित कुमार समेत पाठकपुर चौकी इंचार्ज धर्म सिंह व पवांसा चौकी इंचार्ज अनिल कुमार ने वाहन चेकिंग के दौरान 70 वाहनों से 26 हजार 03 सौ रुपये का शमन शुल्क वसूला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें